सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK:06- January-2018

1. हाल ही में किस देश में ड्राइवरलेस ट्रेन चलाई गई है?
भारत में ड्राइवरलेस ट्रेन चलाई गई है| भारत ऐसा करने वाला विश्व का सातवां देश बन गया है| इस ट्रेन को “मैजेंटा लाइन” नाम दिया गया है। 12.64 किमी लंबी लाइन की शुरूआत रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर की गई है| इस ट्रेन में एक साथ 40 यात्री सफ़र कर सकते है|
2. हाल ही में किस देश में वाट्सएप को फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग पर रोक लगाई गई है?
फ़्रांस में वाट्सएप को फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग पर रोक लगाई गई है| यह निर्देश वहां के नेशनल डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने दिए हैं। अगस्त 2016 से वाट्सएप अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग कर रहा है।
3. गंगा ग्राम परियोजना क्या है?
गंगा ग्राम परियोजना ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गंगा तट पर बसे गांवों के सम्पूर्ण विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना है| इस परियोजना के अंतर्गत ठोस और द्रव कचरा प्रबंधन, तालाबों और अन्य जलाशयों का पुनरूद्धार, जल संरक्षण परियोजाएं, जैविक खेती, बागवानी तथा औषधीय पौधों को प्रोत्साहन देना शामिल है|
4. पार्थ मुखोपाध्याय कौन थे?
पार्थ मुखोपाध्याय बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे| पार्थ मुखोपाध्याय अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी थे| इन्होनें बालिका वधू, घुनीमिये, अग्निश्वर, अमर आमार पृथ्वी और बाग़ बंदी खेला रही इनकी प्रसिद्ध फ़िल्में थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. मुनीर शाहवाड़ी फार्मानफार्मायन कौन है?
मुनीर शाहवाड़ी फार्मानफार्मायन ईरानी मूल की कलाकार है| यह आधुनिक ईसाई जियोमेट्रिक के साथ ईरानी विरासत की यामितीय पैटर्न और कांच का इस्तेमाल करने वाली प्रथम महिला कलाकार है| हाल ही में ईरान में देश की प्रथम महिला कलाकार मुनीर शाहवाड़ी फार्मानफार्मायन को समर्पित एक संग्रहालय की स्थापना की गई है|
6. हाल ही में लोसार महोत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
लोसार महोत्सव जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा है| यह महोत्सव नववर्ष के लिए अच्छे भाग्य संकेतों के प्रतीकात्मक भोजन और प्रसाद बनाकर मनाया जाता है| यह महोत्सव एक तिब्बती बौद्ध धर्म त्यौहार (फसल उत्सव) है, जिसे नेपाल में लहोछार नाम से मनाया जाता है|
7. हाल ही में “हमेशा विजयी” सैन्य अभ्यास कहाँ पर आयोजित किया गया है?
“हमेशा विजयी” सैन्य अभ्यास राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर में आयोजित किया गया है| यह सैन्य अभ्यास एकीकृत हवाई-भूमि युद्ध में दुश्मन के इलाकों में गहराई से हमले करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता और तैयारियों का मूल्याकंन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|
8. सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में मुजाहिदीनों के खिलाफ सेना कब भेजी गई थी?
सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में मुजाहिदीनों के खिलाफ सेना 24 दिसम्बर 1979 में भेजी गई थी| सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में मुजाहिदीनों के खिलाफ सेना भेजने का उद्देश्य में सैयद मोहम्मद नजीबुल्लाह के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार को मुजाहिदीनों के खिलाफ लड़ाई में मदद पहुंचाना था। इस प्रक्रिया में करीब 280 परिवहन विमानों का इस्तेमाल किया गया। 3 डिवीजन काबुल में तैनात की गईं। हर डिवीजन में 8500 सैनिक थे|
9. मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म कब हुआ था?
मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म 25 दिसम्बर 1876 को कराची में हुआ था| इन्हें पाकिस्तान के संस्थापक और कायदे आजम कहा जाता है| इन्हें पाकिस्तान में बाबा-ए-कौम, कायदे आजम, राष्ट्रपिता आदि के नाम से जाना जाता है। जिन्ना ने हिंदू और मुसलमानों के लिए द्विराष्ट्रवाद का सिद्धान्त दिया था। भारत के विभाजन को रोकने के लिए 1944 में महात्मा गांधी ने मुंबई में जिन्ना से कई बार बातचीत की, लेकिन इस बातचीत का कोई भी हल नही निकला था|
10. ब्राजील के ग्रैन नोर्ते सर्कस में आग कब लगी थी?
ब्राजील के ग्रैन नोर्ते सर्कस में आग 17 दिसम्बर 1961 में लगी थी| इस आग में जलने की वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी| जिस समय आग लगी उस समय सर्कस में करीब 2500 लोग मौजूद थे|

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Math #test-5

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: 3900 2.Correct Answer: 210000 3. Correct Answer: 6020 4. Correct Answer: 2640 5. Correct Answer: 14 माह 6. Correct Answer: 4000 7. Correct Answer: 100 8. Correct Answer: 1200 9. Correct Answer: 12000 10. Correct Answer: 280 11. Correct Answer: 2380 12. Correct Answer: 2 13. Correct Answer: 2625 14. Correct Answer: 9000 15. Correct Answer: 600 (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

math #test-7 (percentage)

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: B 2.Correct Answer: A 3. Correct Answer: B 4. Correct Answer: A 5. Correct Answer: B 6. Correct Answer: B 7. Correct Answer: B 8. Correct Answer: D 9. Correct Answer: D 10. Correct Answer: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp