सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK:04- January-2018

1. हाल ही में किस शहर की पुलिस युनिफॉर्म पर कृष्ण के लोगो वाला बैज लगाया जायेगा?
मथुरा पुलिस युनिफॉर्म के कंधे पर भगवान कृष्ण के लोगो वाला बैज लगाया जायेगा| इस लोगो में कृष्ण के फोटो के साथ पर्यटन पुलिस भी लिखा होगा|
2. हाल ही में आरपीएससी के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
आरपीएससी के चेयरमैन के रूप में डॉ. राधेश्याम गर्ग को नियुक्त किया गया है| राधेश्याम 1997 से अब तक आरएसएस के धौलपुर जिला संघचालक हैं। गर्ग पेशे से डॉक्टर रहे हैं। डॉ. गर्ग आरपीएससी के चैयरमैन पद पर नियुक्त होने वाले वैश्य समाज के पहले व्यक्ति है|
3. 2022 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी किस शहर को सौपी गई है?
2022 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिघम शहर को सौपी गई है| प्रति चार वर्ष में होने वाले इन खेलों में ब्रिटिश राष्ट्रमंडल से जुड़े देश हिस्सा लेते है| इससे पहले वर्ष 2015 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर को दी गई थी| राष्ट्रमंडल खेल, ब्रिटिश राष्ट्रमंडल देशों के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है|
4. ‘समीप’ क्या है?
‘समीप’ विदेश मामलों के मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है| इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामान्य छात्र को अपने पड़ोसी देशों और अन्य देशों के साथ भारत की विदेश नीति में रूचि दिलवाना नही, बल्कि कैरियर विकल्प के रूप में कूटनीति पर विचार करना है| यह भारत विदेश नीति और उसकी विश्वव्यापी कार्यप्रणाली को समझाने के लिए एक “आउटरीच” मिशन है|
5. डॉ. दलजीत सिंह कौन थे?
डॉ. दलजीत सिंह प्रसिद्ध आँखों के चिकित्सक थे| इन्होनें देश का पहला लेंस इम्प्लांट किया था| इन्हें ‘फादर ऑफ लेंस इम्प्लांट’ भी कहा जाता था| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|इन्होनें अपने जीवनकाल में सवा लाख से अधिक आँखों के ऑपरेशन किये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. शिवशंकर दवे कौन थे?
शिवशंकर दवे शतरंज में राजस्थान के पहले इंटरनेशनल रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी थे। शिवशंकर 1975-76 से 1982-83 तक लगातार सात बार राजस्थान चैंपियन रहे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. कृत्रिम रेडियम की खोज किसने की थी?
कृत्रिम रेडियम की खोज वैज्ञानिक मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने की थी| खनिज से जब उन्होंने यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया था| इसके पेंट, कपड़ों, दवाइयों आदि में प्रयोग पर कई देशों में पाबंदी लगा दी गई थी|
8. हाल ही में मिस इंडिया-यूएसए 2017 का ख़िताब किसने जीता है?
मिस इंडिया-यूएसए 2017 का ख़िताब भारतीय मूल की श्री सैनी ने जीता है| श्री सैनी लंबे समय से अमेरिका में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यव्यवहार के विरुद्ध अभियान चला रही है| मिस इंडिया-यूएसए 2017 प्रतियोगिता में प्राची सिंह को उपविजेता तथा नॉर्थ केरोलिना कती फ़रीना तीसरे स्थान पर रही| मिस इंडिया-यूएसए नामक यह प्रतियोगिता भारत से बाहर आयोजित होने वाली भारतीय समुदाय की सबसे बड़ी सौन्दर्य प्रतियोगिता है|
9. प्राग के सबसे पुराने ‘चार्ल्स ब्रिज’ का निर्माण कब किया गया था?
प्राग के सबसे पुराने ‘चार्ल्स ब्रिज’ का निर्माण 15वीं सदी में किया गया था| इससे पहले वल्तावा नदी पर पहला पुल पत्थर का बनाया गया था, जो वर्ष 1342 की बाढ़ में वह बह गया था| प्राग में ही वर्ष 1620 में ‘व्हाइट माउंटेन’ की लड़ाई हुई, जो यूरोप के सबसे भयावह ‘थर्टी ईयर्स वॉर’ (1618-1648) का हिस्सा थी|
10. निकारागुआ की राजधानी मनागुआ दो घंटे तक भूकंप कब आया था?
निकारागुआ की राजधानी मनागुआ दो घंटे तक भूकंप 24 दिसम्बर 1972 में आया था| इस विनाशकारी भूकंप से जनजीवन तहस-नहस हो गया था और लगभग 10 हजार लोग मारे गए थे| रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई थी और उसकी वजह से कई इमारतों में आग लग गई थी|

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

करेंट अफेयरेस (जनवरी -जुलाई 2017)

जनवरी -जुलाई 2017 करेंट जी के के 500 अती-महत्वपूर्ण Questions सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी.... PDF file डाउनलोड करें!

Psychology :test-114

Psychology :test-114 00:00 सभी उत्तर देखें 👉 Ans1: B Ans2: C Ans3: B Ans4: A Ans5: C Ans6: A Ans7: C Ans8: A Ans9: C Ans10: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp