सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK:01-January-2018

1. हाल ही में किस राज्य में “सेफ सिटी सेर्विसलेंस” योजना शुरू की गई है?
बिहार में “सेफ सिटी सेर्विसलेंस” योजना शुरू की गई है| यह योजना सार्वजिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ उत्पीडन और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जायेंगे|
2. हाल ही में लिख्टेंश्टाइन में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
लिख्टेंश्टाइन में भारत के राजदूत के रूप में सीबी जॉर्ज को नियुक्त किया गया है| सीबी जॉर्ज 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में जॉर्ज स्विट्ज़रलैंड में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने किस देश की महिला आइस हॉकी खिलाडियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है?
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने रूस की छह महिला आइस हॉकी खिलाडियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है| इन सभी को डोपिंग का दोषी पाया गया है। इन सभी ने 2014 में सोच्चि में विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।
4. खदान निषेध संधि किसे कहते है?
‘खदानों का उपयोग, रोकथाम, उत्पादन और अंतर-कार्मिक खानों के हस्तातरण और उनके विनाश पर रोक’ संधि को खदान निषेध संधि कहते है| 18 सितंबर 1997 में ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित राजनयिक सम्मेलन ‘अन्तर्राष्ट्रीय भूमि-खदान पूर्व प्रतिबंध’ लागू किया गया था| इस संधि को ओटावा संधि भी कहा जाता है|
5. नीरज वोरा कौन थे?
नीरज वोरा एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, अभिनेता और संगीतकार थे| इन्हें फिल्म ‘रंगीला’ और ‘फिर हेरा फेरी’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में साहित्य भूषण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
साहित्य भूषण पुरस्कार से प्रो. जय प्रकाश को सम्मानित किया गया है| जय प्रकाश को यह पुरस्कार आजीवन साहित्य के प्रति सेवा भाव और हिंदी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है| इन्हें चंडीगढ़ साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
7. हाल ही में विश्व पर्यटन व संस्कृति सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
विश्व पर्यटन व संस्कृति सम्मेलन ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित किया गया है| इस वर्ष विश्व पर्यटन व संस्कृति सम्मेलन का विषय “सतत पोषणीय विकास” रखा गया है|
8. भारतीय संसद पर हमला कब किया गया था?
भारतीय संसद पर हमला 13 दिसम्बर 2001 में किया गया था| इस हमले के लिए सफ़ेद रंग की कार में सवार होकर पांच आतंकी संसद भवन परिसर में घुसे थे| आतंकियों की कार पर गृह मंत्रालय का स्टीकर था, जिस वजह से सुरक्षाकर्मियों ने उसे नहीं रोका। आतंकियों ने कार से उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी फायरिंग की। इन आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार और हथगोले थे। इस आतंकी हमले के 40 मिनट पहले संसद की कार्यवाही स्थगित हुई थी। इस आतंकी हमले में सभी आतंकी मारे गए थे तथा 12 जवान भी शहीद हो गए थे| इस हमले के सरगना अफजल गुरु को 2013 में फांसी दी गई थी|
9. लीमैन ब्रदर्स बैंक को दिवालिया कब घोषित किया गया था?
लीमैन ब्रदर्स बैंक को 15 दिसम्बर 2008 में दिवालिया घोषित किया गया था| लीमैन ब्रदर्स बैंक अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक था| इसके दिवालिया होने के पीछे वैश्विक मंदी को बड़ा कारण माना गया था| अमेरिका के इतिहास में दिवालिया होने की यह सबसे बड़ी घटना थी। लीमैन गोल्ड मैन सैक्स, मोर्गन स्टैनली और मैरिल लिंच के बाद चौथा सबसे बड़ा बैंक था, जो ग्राहकों के अचानक पलायन और जबरदस्त घाटे की वजह से ढह गया था| लीमैन ब्रदर्स बैंक की अमेरिका में 6 खरब डॉलर की होल्डिंग थी। इसमें 26 हजार लोग काम करते थे। बैंक ने 158 साल तक अमेरिका में अपनी सेवाएं दी थीं|
10. बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के बीच शांति समझौता कब हुआ था?
बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के बीच शांति समझौता 14 दिसम्बर 1995 में बाल्कन युद्ध के बाद हुआ था| इसी के साथ साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध खत्म हो गया था। इस समझौते के तहत बोस्निया को एक राज्य बनाए रखा गया था, लेकिन इसे दो हिस्से में बांट दिया गया था। मुस्लिम और क्रोएशियाई आबादी वाला पहला हिस्सा देश के 51% भूभाग का प्रतिनिधित्व करता था, जबकि सर्ब गणराज्य के पास बाकी का 49% हिस्सा था। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बोस्निया यूरोप का एकमात्र ऐसा देश था, जहां हुए गृहयुद्ध में दो लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। कई लाख लोग बेघर हो गए थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Math #test-5

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: 3900 2.Correct Answer: 210000 3. Correct Answer: 6020 4. Correct Answer: 2640 5. Correct Answer: 14 माह 6. Correct Answer: 4000 7. Correct Answer: 100 8. Correct Answer: 1200 9. Correct Answer: 12000 10. Correct Answer: 280 11. Correct Answer: 2380 12. Correct Answer: 2 13. Correct Answer: 2625 14. Correct Answer: 9000 15. Correct Answer: 600 (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

math #test-7 (percentage)

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: B 2.Correct Answer: A 3. Correct Answer: B 4. Correct Answer: A 5. Correct Answer: B 6. Correct Answer: B 7. Correct Answer: B 8. Correct Answer: D 9. Correct Answer: D 10. Correct Answer: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp