सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK :09 January-2018

फ़ोनपे ने फ्रीचार्ज के साथ किया समझौता
फ्लिप्कार्ट की भुगतान शाखा फ़ोनपे ने कहा कि इसने मोबाइल वॉलेट कंपनी फ्रीचार्ज के साथ समझौता कर लिया है|
फ़ोनपे ने अब अपने 45 मिलियन उपयोगकर्ताओं को उनके मौजूदा फ्रीचार्ज वॉलेट को फ़ोनपे एप्प से जोड़ने की सुविधा दे दी है|
एक बार जुड़ने के बाद, फ़ोनपे उपयोगकर्ता फोनपे के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने वाले ऑनलाइन और ऑफ़लाइन सभी मर्चेंट आउटलेट्स पर अपने फ्रीचार्ज वॉलेट की राशि का प्रयोग कर सकेंगें|
मंकिडिया को सिमलीपाल में रहने से किया गया वंचित
ओडिशा में, 13 विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों में से एक मंकिडिया को “सिमलीपाल बाघ अभयारण्य” में रहने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है|
उन्हें ऐतिहासिक “अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासी”(वन अधिकारों को मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत उनके अधिकार से वंचित किया गया है|
राज्य वन विभाग ने इस आधार पर आपत्ति जताई है कि आदिवासियों पर जंगली जानवर, विशेषकर बाघों द्वारा हमला किया जा सकता है|
बिहार में सरकार ने प्रतिबंधित की एलेक्ट्रोनोक सिगरेट
बिहार ने E-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया है| E-सिगरेट को, निकोटीन सेवन के लिए इलेक्ट्रोनिक्स निकोटीन डिलीवरी सिस्टम के माध्यम से पिया जाता है।
इसके निर्माण, वितरण, बिक्री, खरीद, प्रदर्शन और विज्ञापन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है|
राज्य ने पहले से ही तम्बाकू के सभी उत्पादों के निर्माण, वितरण, व्यापार, बिक्री, खरीद, प्रदर्शन और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा रखा है|
गंगा को साफ करने के लिए पूर्व-सैनिकों की बटालियन
केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों की “प्रादेशिक सेना बटालियन” की स्थापना को मंजूरी दी है|
स्वच्छ गंगा के राष्ट्रीय मिशन के लिए TA की एक “कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फाॅर्स” बटालियन की स्थापना अगले महीने इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में की जाएगी|
सरकार ने गंगा की सफाई के लिए एक नोडल एजेंसी NMCG के अंतर्गत बटालियन बनाने के लिए 167 करोड़ रूपये की राशि जारी की है|
PNB ने NSFDC के साथ किया समझौता
“पंजाब नेशनल बैंक” और “राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम” ने दोहरी गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली अनुसूचित जातियों के परिवारों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु समझौता किया है|
यह समझौता, PNB और NSFDC के बीच किया गया था|
इस समझौते के अंतर्गत PNB, NSFDC की योजनाओं के लिए चैनलाइजिंग एजेंट के रूप में कार्य करेगा|
ISRO लांच करेगा 65 सेटेलाइट
“भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन” ने कई प्रयोगों के लिए करीब 65 सेटेलाइट बनाने और लांच करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है|
एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, वे इसे 2017 से 2021 की अवधि के दौरान लांच करने की योजना बना रहे हैं|
ISRO का मुख्यालय बंगलोर में है|
अवैध प्रवासियों पर समझौता करेंगे भारत और ब्रिटेन
यूनाइटेड किंगडम में पकड़े गये अवैध भारतीय प्रवासियों की एक महीने के भीतर वापसी के लिए भारत, यूनाइटेड किंगडम के साथ समझौता करेगा|
यह समझौता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च में प्रस्तावित यात्रा से ठीक पहले आया है|
गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू इस हफ्ते ब्रिटेन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
सरकार NMDC में अपनी 1.5% हिस्सेदारी बेचेगी
सरकार, NDMC में अपनी 1.53 प्रतिशत हिस्सेदारी को 153.50 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य के साथ बेचेगी| दो दिवसीय “ऑफर फॉर सेल (OFS)” खुदरा निवेशकों और संस्थागत निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति ने कहा, 1.5 प्रतिशत की बिक्री से कोष को 750 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी| NDMC लिमिटेड, भारत सरकार द्वारा संचालित एक राज्य-नियंत्रित खनिज उत्पादक है।
ICICI जारी करेगा 3,200 करोड़ के IPO
“ICICI सिक्योरिटीज” फरवरी में 3,200 करोड़ रूपये (500 मिलियन डॉलर) के IPO लांच करने की योजना बना रहा है|
पैरेंट ICICI बैंक, IPO में 64 मिलियन शेयर बेचेगा|
“ICICI सिक्योरिटीज” निवेश बैंकिंग, संस्थागत ब्रोकिंग, रिटेल ब्रोकिंग और निजी संपत्ति प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है।
विदेशी बांड के जरिये 2 बिलियन डॉलर जुटाएगा SBI
SBI, वर्तमान और अगले वित्तीय वर्ष में अमेरिकी डॉलर या कुछ अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में बांड जारी करके 2 बिलियन डॉलर अरब जुटाने की योजना बना रहा है|
ऋणदाता एक से अधिक हिस्सों में धन जुटा सकते हैं| धन का प्रयोग क्रेडिट मांग बढ़ाने के लिए किया जा सकता है|
बांड एक ऋण की सुरक्षा है, जिसके तहत जारीकर्ता धारक को कर्ज देता है और उन्हें परिपक्वता की तारीख पर ब्याज का भुगतान करने के लिए बाध्य है|
पीटर सदरलैंड का निधन
WTO के प्रथम महानिदेशक पीटर सदरलैंड का डबलिन में निधन हो गया।
वह 71 वर्ष के थे। श्री सदरलैंड ने 1993 में ‘जनरल अग्रीमेंट 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Math #test-5

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: 3900 2.Correct Answer: 210000 3. Correct Answer: 6020 4. Correct Answer: 2640 5. Correct Answer: 14 माह 6. Correct Answer: 4000 7. Correct Answer: 100 8. Correct Answer: 1200 9. Correct Answer: 12000 10. Correct Answer: 280 11. Correct Answer: 2380 12. Correct Answer: 2 13. Correct Answer: 2625 14. Correct Answer: 9000 15. Correct Answer: 600 (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

math #test-7 (percentage)

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: B 2.Correct Answer: A 3. Correct Answer: B 4. Correct Answer: A 5. Correct Answer: B 6. Correct Answer: B 7. Correct Answer: B 8. Correct Answer: D 9. Correct Answer: D 10. Correct Answer: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp