सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK: 10- January-2018

केंद्र सरकार ने प्लास्टिक से बने तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाई

केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्लास्टिक के तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाए जाने की घोषणा की गयी है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्लास्टिक के तिरंगे का उपयोग करने पर तीन वर्ष की कैद अथवा जुर्माना अथवा दोनों सज़ा दी जाएगी. गृह मंत्रालय ने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक और खेल-कूद समारोहों में प्लास्टिक के तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

आदि शंकराचार्य को मध्य प्रदेश के स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया गया

मध्य प्रदेश सरकार के सभी सरकारी स्कूलों में आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन को पढ़ाया जाना अनिवार्य किया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित एक पाठ स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा. इस घोषणा के अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा भी की कि ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की एक बड़ी प्रतिमा लगायी जायेगी.

बिहार में ई-सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाया गया

बिहार सरकार ने निकोटिन के गलत इस्तेमाल को रोकने के उद्देश्य से ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया है. तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को बल प्रदान करते हुए बिहार में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है. ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाला बिहार देश का आठवां राज्य है. इससे पहले पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, मिजोरम, जम्मू कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश में पाबंदी लग चुकी है.

भारत की विकास दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने वर्ष 2018 के लिए भारत की विकास दर के 7.3 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है. विश्व बैंक ने कहा है कि इस सरकार में हो रहे व्यापक सुधार उपायों के साथ भारत में विश्व की अन्य कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में विकास की कहीं अधिक क्षमता मौजूद है. विश्व बैंक ने अगले दो सालों के लिए विकास दर 7.5 फीसदी का अनुमान जताया है.

भारतीय रेल ने ‘नई ऑनलाइन विक्रेता पंजीयन प्रणाली’ का शुभारंभ किया

भारतीय रेल के शोध विभाग ने प्रणालियों तथा प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘नई ऑनलाइन विक्रेता पंजीयन प्रणाली’ शुरू की है. यह प्रणाली रेलवे की शोध इकाई अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा तैयार की गयी है. केन्‍द्रीय रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आरडीएसओ की कार्य प्रणाली की समीक्षा के पश्चात् यह नई प्रणाली विकसित की गई है.

अतिमहत्वपूर्ण:-


हाल ही में प्रसिद्द संगीतकार एआर रहमान को जिस राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया- सिक्किम

•    जिस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का अनावरण किया है- बंगाल

•    वह देश जो पुरुषों और महिलाओं हेतु समान वेतन वैध बनाने वाला पहला देश बना है- आइसलैंड

•    हाल ही में जिस राज्य की सरकार ने बस, मेट्रो में यात्रा करने के लिए कॉमन कार्ड शुरू किया है- दिल्ली

•    भारत के इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक शैव आचार्य के बारे में मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है – आदि शंकराचार्य

•    इस प्रकार के तिरंगे पर सरकार ने उपयोग किये जाने हेतु प्रतिबंध लगा दिया – प्लास्टिक से बना तिरंगा

•    भारत की नौसैन्य शक्ति प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण हाल ही में इस युद्धपोत पर सवार हुईं - आईएनएस कोलकाता

•    वह देश जिसने हाल ही में कॉटन बड्स पर रोक लगाई – इंग्लैंड

•    इन्हें हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है – सबा करीम

•    वह देश जहां स्पेशल इफ़ेक्ट वाला पहला ट्रांसपैरेंट वॉकवे ग्लास ब्रिज आरंभ किया गया – चीन

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस शहर में प्रवासी भारतीय केंद्र में प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का शुभारंभ किया- नई दिल्ली

•    केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जिस शहर में भारत का सबसे तेज और सुपर कंप्यूटर देश को समर्पित किया है- पुणे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Current GK:15-January-2018

Current GK:15-January-2018 00:00 सभी उत्तर देखें 👉 उत्तर: 1. d. 30वां 2. b. जैन 3. b. उत्तराखंड 4. a. ग्वार 5. c. सुधीर दलवी 6. d. 7 7. c. सउदी अरब 8 b. काठमांडू 9. a. सरजुबाला देवी 10. a. श्रीलंका (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

Current GK in hindi: 14-January 2018

एचपी महिला डब्ल्यूएचओ के 2018 के कैलेंडर में चित्रित हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी वर्मा ने वर्ष 2018 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कैलेंडर में विशेष उल्लेख किया है| वर्मा को खसरा और रूबेला कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्र के ऑपरेशन के सौ प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए डब्ल्यूएचओ कैलेंडर में उल्लेख किया गया है| वर्मा क्षेत्र में चरवाहों और गुज्जर समुदाय के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए काम करता है| डब्ल्यूबी ईओडीबी रैंकिंग की पुनर्गणना करेगा विश्व बैंक ने घोषणा की है कि वह कम से कम चार वर्षों में कम होती व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की राष्ट्रीय रैंकिंग की पुनर्गणना करेगी| यह घोषणा चिली की शिकायत के बाद हुई थी, जो रैंकिंग 2014 में 34 वें से घटकर 2017 में 57 वें स्थान पर आ गई है| रोमर के पूर्ववर्ती कौशिक बसु की निगरानी में ईओडीबी रैंकिंग की पद्धति और पैरामीटर में पिछले बड़े बदलाव किए गए थे| 1 ट्रिलियन की संपत्तियों की नीलामी गृह मंत्रालय द्वारा 9,400 से अधिक की ‘दुश्मन’ संपत्ति,1 ट्रिलियन से अधिक कीमत की सभी सम्पदाओं को निल...

राजस्थान 1823 शिक्षकों के लिए भर्ती

अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2017  संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने 1823 शिक्षकों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। अगर आप इस राजस्थान टीचर वैकैंसीय के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2017 से पहले आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट नाम:  शिक्षक (कक्षा I-V) (टीचर वैकैंसी) रिक्ति की संख्या: 1829 वेतनमान: 13200 / – (प्रति माह) राजस्थान टीचर - 1823 शैक्षिक योग्यता:  कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी / ग्रेजुएशन या संसंस्कृत मीडियम शास्त्री (ग्रेजुएशन ) के साथ संस्कृत एग्जामिनेशन तथा एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/ B.El.Ed)में 2/4 वर्ष का डिप्लोमा आयु सीमा:  न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है (01.07.2017 तक) आयु में छूट : अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 05 वर्ष नौकरी स्थान:  इस जॉब/ राजस्थान टीचर वैकैंसीय में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को  राजस्थान  में नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया:  चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा। आवेदन शुल्क:  उम्मीदवारों को 100/- रुपये ...