सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Current GK: 08- January-2018


एनसीपीसीआर ने विद्यालय सुरक्षा मैनुअल जारी किया

विद्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक मैनुअल तैयार किया है. इसमें इससे सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों को शामिल किया गया है. उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम के प्रद्युमन हत्याकांड के बाद मानव संसाधन मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनसीपीसीआर से स्कूलों के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी करने के लिए आग्रह किया था.
•    स्कूलों की सुरक्षा को लेकर इस सरकारी संस्था द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये हैं – एनसीपीसीआर

•    वह देश जिसने अपने प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है – ईरान

•    जिस राज्य के हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया की महिलायें टेरीटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में काम करने के लिए पात्र हैं- दिल्ली

•    ट्रंप प्रशासन ने जिस देश की सीमा पर दीवार बनाने हेतु 18 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है- मेक्सिको

•    केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत जिस देश की कंपनी कंगनाम के साथ 32,640 करोड़ रुपये का माइन काउंटर-मेज़र वेसल्स (एमसीएमवी) रक्षा सौदा रद्द कर दिया है- दक्षिण कोरिया

•    जिस देश के बल्लेबाज़ ऐलिस्टर कुक ऐशेज़ ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए- इंग्लैंड

•    वह अंतरराष्ट्रीय गठबंधन जिसके साथ भारतीय मैत्री के 25 वर्ष पूरे हुए – आसियान

इसरो ने अब तक का सबसे वजनी सेटेलाईट बनाया

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में देश का सबसे भारी सेटेलाईट जीसैट-11 तैयार किया है. इसके प्रक्षेपण से भारत में इंटरनेट और टेलिकॉम व्यवस्था सुचारू हो सकेगी तथा इससे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती हासिल होगी. इसे यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी के राकेट एरियन-5 के साथ साउथ अमेरिका के फ्रेंच गुएना स्थित कौरू प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया जायेगा.


•    इसरो द्वारा बनाए गये अब तक के सबसे वजनी सेटेलाईट का नाम है – जीसैट-11

खेलो इंडिया का प्रतीक चिन्ह जारी किया गया

केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने हाल ही में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इण्डिया का प्रतीक चिन्ह अर्थात् लोगो जारी किया है. यह लोगो अनुरूपता और प्रतियोगितात्मकता के प्रभाव को भी दर्शाता है. यह खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, खेलो इंडिया सामुहिक सहभागिता और खेलों में प्रगति की उत्कृष्टता के दोनों उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगा.

•    खेलों से सम्बंधित इस योजना का लोगो हाल ही में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लॉन्च किया – खेलो इंडिया

यूपी में बिना इजाजत के लाउडस्पीकर बजाये जाने पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश सरकार ने लाउडस्पीकर के उपयोग हेतु नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इन दिशा-निर्देशों के अनुसार मंदिर-मस्जिद में बिना इजाजत लाउड स्पीकर बजाने वाले को कैद हो सकती है. साथ ही यदि शादी में बिना इजाजत लाउडस्पीकर बजाया गया तो दूल्हा जेल जा सकता है. उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी सहित सभी जिलों के जिला न्यायाधीशों को पत्र भेजकर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के बाद रिपोर्ट मांगी है.

•    वह राज्य जिसमें बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया – उत्तर प्रदेश

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

राजस्थान का एकीकरण महत्त्वपूर्ण तथ्य

© सितम्बर 1946 को उदयपुर राज्य में पण्डित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के अधिवेशन में राजस्थान के एकीकरण का सुझाव दिया गया । राजाओं के वैमनस्य को देखते हुए यह लगने लगा था कि ये लोग स्वयं कोई निर्णय नहीं ले पायेंगे । इसलिए ये अनुभव किया जाने लगा कि अब केन्द्र सरकार को ही एकीकरण का प्रयास करना होगा । अतः सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 16 दिसम्बर 1947 को यह घोषणा की कि राजस्थान की सभी छोटी - बड़ी रियासतों को मिलाकर एक संघ का निर्माण किया जाएगा ।   © केबिनेट मिशन के अनुसार ब्रिटिश सरकार ने 22 मई 1946 ई . को घोषणा की कि छोटी - छोटी रियासतों को आपस में मिलाकर बड़ी इकाईयाँ बना लेनी चाहिए या पड़ौस की बड़ी रियासतों या प्रांतों में मिल जाना चाहिए ।  © भारत स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की आठवीं धारा के अनुसार देशी रियासतों पर से ब्रिटिश प्रभुसत्ता का अंत हो गया ।  © स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में तीन श्रेणी के राज्य थे-  ( 1 ) A श्रेणी - वे राज्य , जो पूर्व मे प्रत्यक्ष ब्रिटिश नियंत्रण में थे जैसे बिहार बम्बई , मद्रास आदि । इनके प्रमुख राज्यपाल ( ...