सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वेन आरेख





3. वेन आरेख

By:-Sihag Sir
arvindk608@gmail.com
+91 9784673785


समुच्चयो को व्यक्त करने वाली ज्यामितिय आकृतियों को वेन आरेख कहा जाता हैं!

दोस्तों यह टॉपिक शुरू करने से पूर्व हमें निम् तीन संबंधो को समझ लेना चाहीये ताकी हमें वेन आरेख व तार्किक वेन आरेख के टॉपिक आसानी से समझ में आ जाये!

1.कुछ-कुछ की अवस्था:-

जब एक वस्तु  दूसरी वस्तु का कुछ भाग हो अर्थात जब एक वस्तु का कुछ भाग दूसरी वस्तु में अंतर्निहित हो!
जैसे:- पालतू व कुता

Note:- सारे कुते पालतू नही होते कुछ कुते ही पालतू होते बाकी कुछ कुते आवारा भी होते हैं अत: पालतु और कुते मे कुछ - कुछ का संबंध हैं!

कुछ - कुछ का संबंध निम्न वेन आरेख से दर्शाते हैं!
अत: कुते का कुछ भाग पालतू के कुछ भाग से संबंध रखता हैं!

2. सब कुछ की अवस्था:-

जब एक वस्तु का संपूर्ण भाग दूसरी वस्तु में समाहित हो!
जैसे :- फल और आम

Note:- संपूर्ण यानी जितने भी आम है सारे फल होते है अतः आम का फल के साथ सब कुछ का संबंध है!सब-कुछ का संबंध निम्न वेन आरेख से दर्शाते हैं-
3. कोई नहीं की अवस्था:-
जब एक वस्तु , दूसरी वस्तु से किसी प्रकार भी संबंधीत नही हो तो दोनो वस्तुओं के बिच कोई नही की अवस्था होती हैं

जैसे:- गाय और भैंस

गाय व भैंस का सिध सिधा कोई संबंध नही होता दोनो अलग-अलग प्रजाति के पशु हैं,
अतः दोनों के बिच कोई नही का संबंध हैं

इस संबंध को हम निम्न वेन आरेख से समझ सकते हैं:-

इसी प्रकार जब हम तीन वस्तुओं के बिच वेन आरेख की बात करे तो उनके बिच निम्न संबंधो से समझ सकते हैं :-
Q.1 बंदर,  कुता, बिल्ली

Note:- बंदर,  कुता व बिल्ली का आपस में कोई संबंध नही है अतः आरेख अलग-अलग बनेगें!
Q.2 गाँव , तहसील ,जिला

व्याख्या:- जिले के अन्दर तहसील व गाँव जिले व तहसील दोनो के अन्दर होता हैं!

Q.3 कुता,  बिल्ली,  पालतु

व्याख्या:- कुछ कुते भी पालतु होते हैं तथा कुछ बिल्ली भी पालतु होती हैं लेकिन कुते ओर बिल्ली का आपस में कोई संबंध नही हैं!

Q.4 पुरूष,  वकील , बंदर

व्याख्या:- कुछ पुरूष वकील होते है लेकिन बंदर का वकील व पुरुष से कोई संबंध नही हैं!
(बाकी की कुछ वकील में महिलाएं है)

Q.5 वकील , गायक, लेखक

व्याख्या:- एक वकील लेखक व गायक हो सकता हैं
ईसी प्रकार एक गायक भी लेखक और वकील हो सकता है तथा एक लेखक भी वकील व गायक हो सकता हैं,  अतः तीनो का आपस में कुछ-कुछ का संबंध हैं!

Q.6 महिला , पुलिस , मानव

व्याख्या:- कुछ महिलाएं पुलिस होती है और भाइयों सारे पुलिसकर्मी व महिलाएं मानव होते हैं!

Q.7 अंग्रेजी , हिन्दी , भाषाएं

व्याख्या:-हिन्दी व अंग्रेजी दोनो भाषा है लेकिन दोनो का आपस में कोई संबंध नही हैं!



गणित व रिजनींग की तैयारी के लिए www.kitabeekida.com यहां आपको मिलेगे सरल भाषा व क्रमबद्ध रूप में तैयार Notes

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Math #test-5

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: 3900 2.Correct Answer: 210000 3. Correct Answer: 6020 4. Correct Answer: 2640 5. Correct Answer: 14 माह 6. Correct Answer: 4000 7. Correct Answer: 100 8. Correct Answer: 1200 9. Correct Answer: 12000 10. Correct Answer: 280 11. Correct Answer: 2380 12. Correct Answer: 2 13. Correct Answer: 2625 14. Correct Answer: 9000 15. Correct Answer: 600 (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

math #test-7 (percentage)

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: B 2.Correct Answer: A 3. Correct Answer: B 4. Correct Answer: A 5. Correct Answer: B 6. Correct Answer: B 7. Correct Answer: B 8. Correct Answer: D 9. Correct Answer: D 10. Correct Answer: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp