सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिशा परीक्षण



2. दिशा परीक्षण

By:-A.K.Sihag
arvindk608@gmail.com
+91 9784673785


दोस्तों इस टॉपिक के  questions हल करने से पूर्व हमें दिशाओं के बारे में भली भांती समझ लेना चाहिए:-
दिशाएं मुख्य रुप से चार प्रकार की होती हैं तथा चार सहायक दिशाए होती हैं!

➡चार मुख्य दिशाएं :-

1. उत्तर (कॉपी में उपर की तरफ)
2. दक्षिण (कॉपी में निचे की तरफ)
3. पूर्व (कॉपी में अपने दाईं तरफ)
4. पश्चिमी (कॉपी में अपने बाईं तरफ)

➡सहायक दिशाएं:-

1. उत्तर-पूर्व ( उत्तर व पूर्व दोनो दिशाओं के बिच में)
2. दक्षिण - पूर्व ( दक्षिण व पूर्व दोनो दिशाओं के बिच में)
3. दक्षिण - पश्चिम ( दक्षिण व पश्चिम दोनो दिशाओं के बिच में)
4. उत्तर - पश्चिम (उत्तर व पश्चिम दोनो दिशाओं के बिच में)
तो दोस्तों ये तो हैं अपनी आठों दिशाये और प्रत्येक दो क्रमागत दिशाओं के बिच 45’ का कोण बनता हैं तथा मुख्य दिशाओं रे बिच 90’ का कोण बनता हैं!
Note:- किसी एक बिंदू पर खड़ा व्यक्ति दो तरह से घूम सकता है- दक्षिणावर्त ( clockwise - घड़ी की सुई के घुमने की दिशा में)  तथा वामावर्त्त (Anticlockwise-घड़ी की सुई के घुमने की विपरीत दिशा में)
➡स्मरणीय तथ्य:-
1. सूर्योदय के समय यदि कोई व्यक्ति पूर्व की ओर मुख किए हुए हो, तो उसकी छाया पश्चिम की ओर बनेगी।

2. सूर्यास्थ के समय किसी वस्तु की छाया हमेशा पूर्व की ओर बनती है।

3. यदि कोई व्यक्ति उत्तर की ओर मुख किए हुए है, तो सूर्योदय के समय उसकी छाया बांयीं ओर तथा सुर्यास्थ के समय उसकी छाया दायीं ओर बनती है।

4. 12:00 बजे दिन में सूर्य ऊर्ध्वाधर दिशा में होता है इसलिए इस समय छाया नहीं बनती है।

5. किसी निश्चित बिन्दु से x मीटर क्षैतिज तथा y मीटर ऊर्ध्वाधर दिशा में गमन करने पर उसकी न्यूनतम दूरी होती है।



दो बिंदूओं के बिच की सिधी दूरी का मतलब है उन बिंदूओं के बिच की न्यूनतम दूरी!

किसी समकोण त्रिभुज के विकर्ण की दूरी या लम्बाई निकालना:-

विकर्ण का वर्ग = ( लम्ब का वर्ग + आधार का वर्ग)
Question type - 1
Q.1 राम X बिन्दु से चलना शुरू करता है! वह उत्तर दिशा मे 2 किमी. तलता हैं,  दाएं घूम जाता हैं और 2 किमी. फिर चलता है!इसके बाद फिर दहीनी ओर घूमता है तथा 1 किमी. चलता हैं! बताइए की अब वह कौनसी दिशा में जा रहा हैं?
हल:-
अत: अब राम का मुंह दक्षिण दिशा मे हैं
हमारा उत्तर होगा दक्षिण दिशा!

Q.2 ताऊ एक निश्चित बिन्दु से पूर्व की ओर 5 मी. चला!  उसके बाद वह दाएं मुड़ा ओर 10 मी. चला! बाद में वह पुन: दो बार अपने दाएं मुड़कर क्मशः 5 मी. और 10मी. चला  ! ताऊ अपने प्रारम्भिक स्थान से अब कितनी दूर हैं?
हल:- ताऊ जहाँ से चला था वही पर वापिस पहुँच गया!
अत: अपना उत्तर होगा 0 मी.

Q.3 कोमल अपने घर से 21 किमी. उत्तर की ओर चली तथा दाईं ओर मुड़कर 17 किमी. चली! अन्त में वह पुनः दाईं तरफ मुड़कर 10 किमी. चली,  तो बताएँ कि वह अब घर से किस दिशा में हैं!
हल:- कोमल इस समय अपने घर से उत्तर - पुर्व दिशा में हैं!

Q.4 यदि पुर्व दिशा,  दक्षिण - पश्चिम हो जाये और पश्चिम दिशा उत्तर - पुर्व हो जाए तो उत्तर दिशा की स्थिति क्या होगी?
हल:-उत्तर दिशा दक्षिण - पूर्व होगी!

Q.5 सुलेमान अपने घर से 15 मी. पूर्व की ओर चला और बाईं ओर मूड़ता है तथा 10 मी. की दूरी तय करता हैं फिर वह अपनी दाईं ओर मूड़कर 7 मी. की दूरी तय करता हैं!  अन्ततः दाईं ओर मूड़कर 10 मी. चलने के बाद वह अपने गन्तव्य स्थान पर पहुच जाता हैं!  अब वह अपने घर से कितनी दूरी व किस दिशा में हैं?
हल:- 22 मी.

Q.6 एक मेज पर  A ,B, C, D तथा E पाँच पुस्तकें एक के उपर एक रखी हुई हैं!  पुस्तक C पुस्तक D के ऊपर रखी हैं!  तथा पुस्तक E पुस्तक A के निचे रखी है!  पुस्तक D पुस्तक A के ऊपर तथा पुस्तक B पुस्तक E के निचे!  सबसे नीचे तथा बिच वाली पुस्तकें होगी?
हल:- पुस्तक B  तथा  A

गत वर्षें में आये हुए Questions

Q.1सचिन दक्षिण दिशा में 40 मी. चलकर वहाँ से अपने दाहिने मुड़कर 60 मी. चलती हैं!  इसके बाद पुनः अपने दाहिने मुड़कर 80 मी. चलता हैं! अब सचिन अपने प्रथम से कितने मीटर की दूरी पर तथा किस दिशा में हैं?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2013)

Q.2 दीपक पूर्व दिशा में चलकर बाएँ मुड़ता हैं और 25 मीटर चलने के बाद पुनः बाएँ मूड़ता है और सीधा 40 मी. चलता है और बाएँ मुड़कर 25 मी. सिधा चलता है!  जिस स्थान से दीपक ने चलना आरम्भ किया वहाँ से अब वह कितनी दूरी पर हैं?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2012)

Q.3 क’ स्थान ‘ख’ से 40 मी. दक्षिण-पश्चिम में है! ‘ग’ स्थान ‘ख’ से 40 मी. दक्षिण-पूर्व में है!  बताइये ‘ग’ स्थान ‘क’ से से किस दिशा में है?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2012)

Q.4  एक व्यक्ति पश्चिम की तरफ मुख कर के खड़ा है!  वह 45’ दाहिने घूमता है!  पुनः 180’ दाहीने घुमता है ! तत्पश्चात 270’ बाएँ घूमता है!  अब उसका मुख किस दिशा की तरफ हैं?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2010)

Q.5 एक चौराहे पर उत्तर,  दक्षिण , पूर्व,  पश्चिम दिशा में जाने वाली सड़को को बताने के लिए एक खम्भा लगा हूआ है!  किसी दुर्घटना के कारण यह खम्भा घूम गया और वह भाग जो पूर्व दिशा की ओर संकेत करता था अब दक्षिण कि ओर संकेत करने लगा, यदि एक यात्री घूमे हुए खम्भे द्वारा पश्चिम दिशा को संकेत करने वाली दिशा में चल पड़ा, तो वास्तव में वह किस दिशा में चल रहा था?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)

Q.6 में नदी के किनारे पिठ कर के खड़ा हूँ! पानी में स्वतंत्र बहता हुआ पदार्थ मेरी बाईं ओर से दाईं ओर जा रहा है!  नदी पश्चिम से पूर्व की ओर बह रही है, तो मेरा मुंह किस ओर है?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)

Q.7 आप सिधे चल रहे है,  फिर आप बायीं ओर मुड़ गये! यदि इस समय अस्त होता सूर्य आपकी बायीं ओर है, तो आरम्भ में आप किस दिशा में चल रहे थे?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)

Q.8  पोस्ट अॉफिस स्कूल से पूर्व में हैं,  जबकि मेरा घर स्कूल से दक्षिण में हैं!  बाजार पोस्ट अॉफिस के उत्तर में उतनी दूरी पर है, जितनी दूरी पर मेरा घर स्कूल से है!  बाजार मेरे घर से किस दिशा में है?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)

      दिशा परीक्षण
पढने व डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें..⬇




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Math #test-5

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: 3900 2.Correct Answer: 210000 3. Correct Answer: 6020 4. Correct Answer: 2640 5. Correct Answer: 14 माह 6. Correct Answer: 4000 7. Correct Answer: 100 8. Correct Answer: 1200 9. Correct Answer: 12000 10. Correct Answer: 280 11. Correct Answer: 2380 12. Correct Answer: 2 13. Correct Answer: 2625 14. Correct Answer: 9000 15. Correct Answer: 600 (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

NUMBER SYSTEM PDf

Number System (संख्या पद्धति) नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇 NUMBER SYSTEM

math #test-7 (percentage)

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 1.Correct Answer: B 2.Correct Answer: A 3. Correct Answer: B 4. Correct Answer: A 5. Correct Answer: B 6. Correct Answer: B 7. Correct Answer: B 8. Correct Answer: D 9. Correct Answer: D 10. Correct Answer: C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp