सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वर्णमाला परीक्षण



1. वर्णमाला परीक्षण

By:-A.K.Sihag
arvindk608@gmail.com
+91 9784673785


अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर है जिनमें 5 स्वर और 21 व्यंजन है
इन शब्दों को दो अर्द्धाश में बांटा गया है  

पहला अर्द्धाश A से लेकर M तक है
दूसरा अर्द्धाश N से लेकर Z तक होता है

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां:-
1.  अंग्रेजी वर्णमाला में आपके बाएं से का अर्थ है आपके बाएं से दाएं की ओर अर्थात A से लेकर Z की ओर
2. अंग्रेजी वर्णमाला में आपके दाएं से का अर्थ है आपके दाएं से बाएं की ओर अर्थात z से a  की ओर
3.  आपके बाय और का अर्थ है आपके दाएं से बाएं की और z से a ही और
4. अंग्रेजी में आपके दाएं और का अर्थ है बाएं से दाएं की ओर a  से z की ओर

ऊपर दिए गए चारों पॉइंट्स को बहुत ही सावधानी पूर्वक क्वेश्चन को सॉल्व करने से पहले पढ़े यहीं पर अधिकतर गलतियां होने की संभावना होती है

अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम: अक्षर A से Z की ओर अक्षर के बढ़ते क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला क्रम कहते हैं।
जैसे- A → B → C → D → …Z.

वर्णमाला का विपरीत क्रम: अक्षर Z से A की ओर अक्षर के घटते क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का विपरीत क्रम कहते हैं।

जैसे- Z → Y → X → W → …A.
अंग्रेज़ी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश: अक्षर A से अक्षर M तक अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का प्रथम अर्धांश कहते हैं।


अंग्रेज़ी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश: अक्षर N से Z तक अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेज़ी वर्णमाला का द्वितीय अर्धांश कहते हैं।

Note: अंग्रेज़ी वर्णमाला में किसी भी अक्षर से बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है, जबकि इसके ठीक विपरीत ‘अंग्रेज़ी वर्णमाला के विपरीत क्रम’ में किसी भी अक्षर के बाईं ओर चलने पर अक्षर का मान बढ़ता है तथा किसी भी अक्षर के दाईं ओर चलने पर अक्षर का मान घटता है। यहाँ अक्षर के मान का तात्पर्य ‘वर्णमाला क्रमांक’ से है।


NOTE- अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों को याद करने के लिए 'EJOTY'  शब्द का उपयोग करते हैं
E - 5.      J- 10.       0- 15.        T- 20.        Y -25
वर्णमाला याद करने के तरीके :-
  • हमें A से लेकर D तक के क्रम यानि 1,2,3,4 तो ऐसे ही याद हो जाता है तथा W से लेकर Z का क्रम यानि 23,24,25,26 को भी याद करना आसान है।
  • अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों को याद रखने के लिये एक शब्द का निर्माण हुआ जिसके अन्तर्गत 5 वर्णों का क्रम याद हो जाता है। वह शब्द “E J O T Y ” है = इनके क्रम मे 5 का अन्तर है।  E=5,  J=10,  O=15,  T=20,  Y=25,
  • F के लिये Fix-Six याद रखे। F-6
  • G के लिये G-7 सात देशो का Group याद रखें।
  • H के लिये Heat-Eight याद रखें!
  • I के लिये अंग्रेजी शब्द “I KNOW” जैसे:- I = I KNOW  = I9
  • K के लिये IPL कि टीम = Kings 11 Punjab = K11

  • L के लिये उसकी ध्वनि L12 बोल कर देखे एक सी ध्वनि प्रतीत होती है।
  • M को याद रखने के  लिये “मेरा-13” आयेगा ।
  • N  को याद रखने के  लिये “नम्बर:14” आयेगा ।
  • P  को याद रखने के  लिये “pepsi” जिसका रेट =16 है।
  • Q  को याद रखने के  लिये “रानी” कि उम्र =17 है।
  • R  को याद रखने के  लिये “राजा” कि उम्र =18 है।
  • S  को याद रखने के  लिये “सेनापति” कि उम्र =19 है|
  • T  को याद रखने के  लिये “IPL T20 GAME” है।
  • U,V साथ याद करें, UV युवा जो 21,22 साल का होता है (U=21,  V=22)।

Note: अंग्रेजी वर्णमाला को याद करने के लिये जो विधि अपनाई गई है। उसे दैनिक जीवन में उपयोग कर सीखा जा सकता है। इन्हें याद करने के लिये दैनिक जीवन से सम्बन्धित वस्तुओं या सम्बन्धों का नाम देकर याद किया जाता है।

अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों के विपरित वर्ण याद करना :-

  • A1  –  Z26  –  आजाद(Aazad)
  • B2  –  Y25  – बोय (Boy)
  • C3  –  X24  –  कक्ष (Cax)
  • D4  –  W23  –  दुधवाला (Dhoodhwala)

  • E5  –  V22  –  इवनिंग (Evening)
  • F6  –  U21  –  फन (Fun)
  • G7  –  T20  –  जी. टी.रोड (G.T.Road)
  • H8  –  S19  – हनी सिंह(Honey Singh)
  • I9  –  R18  –  इन्डियन रेलवे(Indian Railway)
  • J10  –  Q17  –  जयपुर क्वीन (Jaipur Queen)
  • K11  –  P16   –  काला पानी (Kala Pani)
  • L12  –  O15  –  लव या लोड (Love or Load )
  • M13  –  N14  –  मैन या मन (Main or Man)

Note:- इन सभी वर्णों को इस तरह इसलिये लिखा गया है। क्योंकि जब हमें वर्णमाला के विपरित वर्णो को याद करना होता है तो कुछ इसी तरह लिखकर याद कर सकते है इस तरह से हमें “वर्णमाला परिक्षण” तो आयेगा ही साथ ही में “कुटनिति(Coding & Decoding)” के प्रश्न व अध्याय को समझने में सरलता होगी।


दिशा और स्थान:-

अगर प्रश्न में
बाएं   -   बाएं     =    घटाव                                बाएं   -   दाएं  =       जोड़

दाएं   -   दाएं     =    27- (घटाव)                        दाएं   -   बाएं     =    27- (जोड़)

अंग्रेजी वर्णमाला में यदि दो दिए गए शब्दों की दिशाएं असमान है तो उन्हें जोड़ा जाएगा और यदि समान है तो घटाया जाएगा
जैसे - बाएं से दाएं या दाएं से बाएं इसमें दोनों की दिशाएं असमान हैं इसलिए दोनों का जोड़ कर शब्द की पहचान की जाएगी और  बाएं से बाएं या दाएं से  दाएं तो इसमें दोनों को घटा दिया जाएगा

Ex. अंग्रेजी वर्णमाला का 22 वा अक्षर क्या होगा
Solutions:-
तो इसको हम क्या करने के लिए सीधा EJOTY का प्रयोग करते हैं
22= 20+2
20 =T  इसके आगे दूसरा वर्ल्ड V
22= V

Question Type-1

उदाहरण 1. अंग्रेज़ी वर्णमाला में बाएँ से 12वें अक्षर के दाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
बाएं   -   दाएं  =       जोड
   12+8 = 20
20 वॉ अक्षर O होगा अतः हमारा उत्तर O होगा!
उदाहरण 2. अंग्रेज़ी वर्णमाला में बाएँ से 12वें अक्षर के बाएँ ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा
बाएं   -   बाएं     =    घटाव
   12 - 8 = 4
4 था अक्षर D होगा अतः हमारा उत्तर D होगा!
उदाहरण 3. अंग्रेज़ी वर्णमाला में दाएँ से 12वें अक्षर के बाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
दाएं   -   बाएं     =    27- (जोड़)
  27 - ( 12+8 ) = 27 - 20 = 7
7 वॉ अक्षर G होगा अतः हमारा उत्तर G होगा!

उदाहरण 4 . अंग्रेज़ी वर्णमाला में दाएँ से 12वें अक्षर के दाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
दाएं   -   दाएं     =    27- (घटाव)
   27 - (12 - 8) = 27 - ( 4 ) = 23
23 वॉ अक्षर W होगा अतः हमारा उत्तर W होगा!


Question Type - 2
Q.1 अगर अंग्रेज़ी वर्णमाला को विपरीत क्रम में रखा जाए तो दाएँ से 14 वें अक्षर के बाईं ओर 7 वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
Note:- दोस्तों एसे Questions  जिनमें अंग्रेज़ी वर्णमाला को विपरीत क्रम में रखने का बोले उन में बस हम दाँसे को बाँया और बाँये को दाँया मान कर Question type -1 की तरह हल करेगें!
हल:- बाँये से 14 वें अक्षर के दाँयी ओर 7 वां
    14 + 7 = 21 वां (U)



Q.2 अगर अंग्रेज़ी वर्णमाला को विपरीत क्रम में रखा जाए तो बाएँ से 21 वें अक्षर के बाईं ओर 13 वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
हल:- अंग्रेज़ी वर्णमाला को विपरीत क्रम में रखने का बोला है तो-
दाँये से 21 वें के दाँयी ओर 13 वां
  27 - ( 21 -13 ) = 27 - 8 = 19 वां (S)

Questions type - 3
Q.1 शब्द BUCKLET में अक्षरो के कितने जोड़े ऐसे हैं जिनके बीच में उतने ही अक्षर हैं,  जितने वर्णमाला में उनके बीच में होते हैं?
Note:- भाइयों इन Questions में अपन को दिए गये शब्द में से ऐसे अक्षरो के जोड़े ढूंढने होते है जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर होते हैं जितने उनके बीच वर्णमाला में होते हैं!
हल:- दिए गये शब्द में केवल एक जोड़ा KL हैं! (1)
Q.2 शब्द CREATIVE में अक्षरो के कितने जोड़े ऐसे हैं जिनके बीच में उतने ही अक्षर हैं,  जितने वर्णमाला में उनके बीच में होते हैं?
हल:- दिए गये शब्द में तीन जोड़े CE , TV व AE हैं!(3)

Questions Type - 4
Q.1 ESRO अक्षरो में से प्रत्येक का केवल एक बार उपयोग करते हुए अंग्रेजी के कितने अर्थपूर्ण शब्द बन सकते हैं!
हल:- दिए गये शब्द के प्रत्येक अक्षर का प्रयोग कर केवल एक ही अर्थपूर्ण शब्द ROSE बना सकते हैं अत: अपना उत्तर एक होगा (1)
Question Type - 5
Q.1 निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता!
(i)  ARCHITECTURE
(A)TACT (B)CHAT (C)TORCH (D) RICH
Note:- दिए गये चार शब्दो में से  TORCH ऐसा शब्द है जिसको दिये गयें शब्द के अक्षरों का प्रयोग कर के नही बनाया जा सकता क्योकी दिए गये शब्द मे O अक्षर नहीं है!
हल:- (C) TORCH

(ii) INDETERMINATE
(A)DETERMINE (B)RETINUE (C)REMINDE     (D)RETINA
हल:- (B) RETINUE ( इस शब्द में U का प्रयोग हुआ है,  जो दिए गये शब्द INDETERMINATE में नहीं हैं!)
Question  Type - 6
16 निम्नलिखित व्यवस्था का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
R 4 P I J M Q 3 % T @ © U K 5 V 1 W $ Y 2 B E 6 # 9 D H 8 G 🌟 Z N
(i) उपरोक्त व्यवस्था में बाँये से पंद्रहवें के बाँयें 6 वां कौनसा हैं? हल:- 15 - 6 = 9वां (%)
(ii) उपरोक्त व्यवस्था में ऐसी कितनी संख्याएँ है,  जिनमें से प्रत्येक के तुरंत पहले एक व्यंजन है और तुरंत बाद एक अक्षर नहीं हैं?
हल:- ( Q 3 % ) एक
(iii )उपरोक्त व्यवस्था पर आधारित निम्नलिखित क्रम में (? ) के स्थान पर क्या आयेगा?
P J Q T © K 1 $ 2   ?
(A)E # D.   (B) 6 9 D.  (C)  6 9 8.   (D) 6 # D (E) इनमे से कोई नहीं
हल:- (6 9 H) E
(iv) उपरोक्त व्यवस्था में अपने स्थान के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किस प्रकार समान है , अत: इनका एक समुह बनता है!  वह कौनसा है जो ईस समुह में नहीं आता हैं!
  1. W Y 1 (B) Q % M (C) © K @
     (D) 9 H 6   (E) G Z 8.     
हल:- 9 H 6 (D)
(v) उपरोक्त व्यवस्था में यदि आखिर के 10 तत्त्वों को उलट दिए जाए तो दाँयी ओर से बारहवें तत्त्व के दाँयी ओर चौथा तत्त्व कौनसा होगा ?    
हल:- ( 🌟)
Question Type - 7
Q.1 निम्न लिखित शब्दो को शब्दकोश के अनुसार व्यवस्थित करें-
(i)  Scenery       Science     Scandal       School         Scatter  
Note:- दिए गये शब्दो को शब्दकोश के अनुसार यानी जो अक्षर वर्णमाला में पहले आता है उसको शब्दकोश में भी पहले रखते हैं हम इस नियम को ध्यान मे रख कर इस प्रकार के Questions को हल करेंगें !
हल:- 1. Scandal   2. Scatter   3. Scenery.    4. School     5. Science

(ii)  Plane           Plain          Plenty        Player          Place
हल:- 1. Place    2. Plain    3. Plane       4. Player   5. Plenty


         गत वर्षों के आये हुए Questions


Q.1 यदि अग्रेजी वर्णमाला को  Z  से आरंभ कर विपरीत क्रम में लिखें तो दायीं ओर से 17 वें एवं बायीं ओर से 12 वें अक्षर के मध्य मे कौन-सा अक्षर होगा?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2013)
Q.2 शब्द FREQUENT में अक्षरो के कितने जोड़े ऐसे हैं (आगे और पिछे दोनो ओर) जिनके बीच में उतने ही अक्षर हैं,  जितने वर्णमाला में उनके बीच में होते हैं?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2012)
Q.3 निम्न लिखित शब्दो को शब्दकोश के अनुसार व्यवस्थित करें-
1. EAGLE 2. EARTH 3. EAGER 4. EARLY
5. EACH
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2010)
Q.4 वर्णमाला में आपके दीईं ओर से 9 वें अक्षर से बाईं ओर 7 वां अक्षर कोनसा होगा?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)
Q.5 अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम अर्द्धांश के यदि विपरीत क्रम में लिख दिया जाए, तो आपके दाएँ से 15 वें अक्षर के दाएँ चौथा अक्षर कौनसा होगा?
(राज. पुलिस कॉ. परीक्षा-2007)




        गणित व रिजनींग की तैयारी के लिए www.kitabeekida.com यहां आपको मिलेगे सरल भाषा व क्रमबद्ध रूप में तैयार Notes.

       Alphabet-test
पढने व डाउनलोड करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें..⬇




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैठक व्यवस्था

    बैठक व्यवस्था      By:-A.K.Sihag     arvindk608@gmail.com    +91 9784673785                               परिचय ⇒    बैठने की व्यवस्था विषय में,  मूलतः लोगो के समूह को दी गयी परिस्थितयो के अनुसार व्यवस्थित करने के प्रश्न पूछे जाते है. वह शायद एक मेज के चारो ओर बैठे हो सकते है, तथा जिनमे मेज की आकृति कुछ भी जैसे वृताकार, वर्ग, आयताकार, पंचभुजी या अन्य हो सकती है. इस विषय के प्रश्नों को हल करने के लिये समीकरण में दी गयी जानकारी को आधार बनाया जाता है. ⇒    यह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए रीजनिंग भाग का सबसे महत्वपूर्ण भाग है(विशेषतौर पर बैंक पीऔ की परीक्षा के लिए).  इस भाग में,  इस विषय के प्रश्न एक जानकारी के समूह पर आधारित होते है जिनमे परिस्थितियों का समूह होता है जोकि छुपी हुई जानकारी प्रदान करते है तथा जिन...

Math#quiz-2

00:00 सभी उत्तर देखें 👉 Q1. C Q2. D Q3. D Q4. B Q5. B Q6. D Q7. D Q8. D Q9. B Q10. B Q.11 C Q.12 A Q.13 C Q.14 B Q.15 C (Type a title for your page here) Font Awesome Icons व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर गणित, रिजनींग व GK की टेस्ट सीरीज प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में जुड़ीये Join WhatsApp

राजस्थान की चित्रकला

राजस्थान की चित्रकला By:-A.K.Sihag arvindk608@gmail.com +91 9784673785 राजस्थानी चित्रकला अपनी कुछ खास विशेषताओं की वज़ह से जानी जाती है। ब्राउन महोदय के अनुसार राजस्थानी चित्रकला का उदभव राजपूताना शैली से माना जाता है। राजस्थान की विभिन्न चित्र कलाओं के अधिकांश चित्र गोपी कृष्ण कानोड़िया संग्रहालय (उदयपुर) मे संग्रहित है।   प्राचीनता    प्राचीनकाल के भग्नावशेषों तथा तक्षणकला, मुद्रा कला तथा मूर्तिकला के कुछ एक नमूनों द्वारा यह स्पष्ट है कि राजस्थान में प्रारंभिक ऐतिहासिक काल से ही चित्रकला का एक सम्पन्न रुप रहा है। वि. से. पूर्व के कुछ राजस्थानी सिक्कों पर अंकित मनुष्य, पशु, पक्षी, सूर्य, चन्द्र, धनुष, बाण, स्तूप, बोधिद्रम, स्वास्तिक, ब्रज पर्वत, नदी आदि प्रतीकों से यहाँ की चित्रकला की प्राचीनता स्पष्ट होती है। वीर संवत् ८४ का बाड़ली-शिलालेख तथा वि. सं. पूर्व तीसरी शताब्दी के माध्यमिक नगरी के दो शिलालेखों से भी संकेतित है कि राजस्थान में बहुत पहले से ही चित्रकला का समृद्ध रुप रहा है। बैराट, रंगमहल तथा आहड़ से प्राप्त सामग्री पर वृक्षावली, रेखावली तथा रेखाओं क...